4th grade vacancy in rajasthan syllabus: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने राजस्थान ग्रुप डी भर्ती 2025 के लिए ऑफिशियल सिलेबस और परीक्षा पैटर्न जारी कर दिया है।
इस भर्ती के अंतर्गत 52,453 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जिसमे 10वीं पास उम्मीदवार भी अपना इस भर्ती में आवेदन कर सकते हैं। जबकि इस बार परीक्षा का आयोजन 18 से 23 दिसंबर 2025 के बीच विभाग की तरफ से किया जाएगा।

इस लेख में हम आपको राजस्थान ग्रुप डी सिलेबस 2025 की संपूर्ण जानकारी देंगे जिससे उम्मीदवार परीक्षा की बेहतर तैयारी कर सकें। इसके अलावा आधिकारिक सिलेबस पीडीएफ डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक भी दिया गया है।
Rajasthan Group D Syllabus 2025 Overview
संस्थान का नाम | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) |
पद का नाम | चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी (Group D) |
कुल पद | 52,453 पद |
परीक्षा का मोड | ऑफलाइन |
परीक्षा तिथि | 18 से 23 दिसंबर 2025 |
नकारात्मक अंकन | प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.33 अंक की कटौती |
आधिकारिक वेबसाइट | rsmssb.rajasthan.gov.in |
Rajasthan Group D Exam Pattern 2025
इस परीक्षा में कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे जिनके लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। परीक्षा में राजस्थान सामान्य ज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान जैसे विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे।
परीक्षा का प्रारूप
विषय | अंक |
सामान्य हिंदी | 30 |
सामान्य अंग्रेजी | 15 |
भूगोल | 10 |
गणित | 25 |
इतिहास, कला और संस्कृति (राजस्थान) | 10 |
भारतीय संविधान और राजस्थान प्रशासन | 10 |
सामान्य विज्ञान | 5 |
बेसिक कंप्यूटर | 5 |
करंट अफेयर्स | 10 |
महत्वपूर्ण बदलाव: यदि कोई उम्मीदवार 10% से अधिक प्रश्नों के गोले खाली छोड़ता है या एक से अधिक गोले भरता है तो उसे अयोग्य घोषित किया जाएगा।
Rajasthan Group D Recruitment 2025 Selection Process
उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले लिखित परीक्षा (CBT) ऑफलाइन मोड़ से आयोजित की जाएगी। इसके बाद सफल उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए बुलाया जायेगा। अंत में दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल टेस्ट आदि का कार्य होगा।
Rajasthan Group D Syllabus 2025 (Topic Wise Details)
सामान्य हिंदी
- संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया
- तत्सम-तद्भव, देशज और विदेशी शब्द
- पर्यायवाची, विलोम शब्द
- मुहावरे और लोकोक्तियां
- संधि, समास, उपसर्ग, प्रत्यय
- वाक्य संरचना और शुद्धि
- कार्यालयी पत्र लेखन
सामान्य अंग्रेजी
- टेंस और वाक्य संरचना
- वॉयस (Active-Passive)
- डायरेक्ट और इनडायरेक्ट स्पीच
- वाक्य परिवर्तन (Assertive-Negative-Interrogative-Exclamatory)
- अंग्रेजी के पारिभाषिक शब्द
- वाक्य सुधार और अनुवाद
गणित
- प्रतिशत, लाभ-हानि
- अनुपात और समानुपात
- औसत, समय और दूरी
- समय और कार्य
- साधारण ब्याज और चक्रवृद्धि ब्याज
- आंकड़ों का चित्रात्मक निरूपण
- महत्तम समापवर्तक और लघुत्तम समापवर्त्य
राजस्थान का भूगोल
- राजस्थान का भौगोलिक स्वरूप
- जलवायु और प्राकृतिक वनस्पति
- प्रमुख सिंचाई परियोजनाएं
- खनिज संपदा और पर्यावरणीय मुद्दे
इतिहास, कला और संस्कृति (राजस्थान)
- राजस्थान का एकीकरण और स्वतंत्रता आंदोलन
- स्थापत्य कला, लोक संगीत और नृत्य
- प्रमुख पर्यटन स्थल और ऐतिहासिक इमारतें
- लोक देवी-देवता, लोक साहित्य और त्यौहार
भारतीय संविधान और राजस्थान प्रशासन
- संविधान की प्रस्तावना और विशेषताएं
- राज्यपाल, मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल
- विधानसभा और न्यायपालिका
- सूचना का अधिकार अधिनियम
सामान्य विज्ञान
- भौतिक और रासायनिक परिवर्तन
- मानव शरीर की संरचना
- आनुवंशिकी और जैव प्रौद्योगिकी
- प्रकाश के नियम और धातु-अधातु
करंट अफेयर्स
- राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय घटनाएं
- खेल-कूद और पुरस्कार
- अर्थव्यवस्था और सरकारी योजनाएं
बेसिक कंप्यूटर ज्ञान
- हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर का परिचय
- एमएस वर्ड, एक्सेल और पावरपॉइंट
- इंटरनेट और ईमेल
How to Download Rajasthan Group D Syllabus 2025
राजस्थान ग्रुप डी भर्ती 2025 सिलेबस ऑनलाइन मोड़ से डाउनलोड किया जा सकता है।
सिलेबस डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
इसके बाद होम पेज पर सिलेबस वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
अब अगले पेज पर “Group D Syllabus” वाले ऑप्शन का चुनाव करें।
इतना करते ही स्क्रीन पर सिलेबस की पीडीएफ की फाइल जारी हो जाएगी।
अंत में आप डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकाल सकते है।
4th grade vacancy in Rajasthan syllabus Important Link
Group D Syllabus PDF: CLICK HERE
Official Website: CLICK HERE