DSSSB Teacher Vacancy 2025: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) के माध्यम से जल्द ही शिक्षकों की बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 9000 से अधिक स्थाई शिक्षकों के पदों के लिए भर्ती की योजना बनाई जा रही है।
यह भर्ती प्राथमिक और माध्यमिक स्तर के शिक्षकों के लिए होगी। यदि आप दिल्ली के सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने की इच्छा रखते हैं तो यह आपके लिए सुनहरा अवसर साबित हो सकता है। इस भर्ती से जुडी कुछ संभावित जानकारी हमने इस पोस्ट के माध्यम से देने की कोशिश की है। भर्ती से जुडी सटीक जानकारी नोटिफिकेशन जारी होने के बाद पता चल पायेगी।

DSSSB Teacher Vacancy 2025 Overview
विवरण | जानकारी |
भर्ती का नाम | DSSSB शिक्षक भर्ती 2025 |
संगठन का नाम | दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) |
पद का नाम | शिक्षक (PGT, TGT, PRT) |
कुल पदों की संख्या | 9000+ (संभावित) |
नोटिफिकेशन स्थिति | जल्द जारी होने की संभावना |
आवेदन मोड | ऑनलाइन |
आवेदन प्रारंभ तिथि | जल्द घोषित की जाएगी |
आवेदन की अंतिम तिथि | जल्द घोषित की जाएगी |
आयु सीमा | न्यूनतम 18 वर्ष, अधिकतम 40 वर्ष (पद के अनुसार) |
योग्यता | PRT – D.El.Ed + CTET TGT – ग्रेजुएशन + B.Ed + CTET PGT – पोस्ट ग्रेजुएशन + B.Ed |
चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा + मेरिट सूची + दस्तावेज़ सत्यापन |
वेतनमान | ₹35,000 – ₹69,000 (पद के अनुसार) |
आधिकारिक वेबसाइट | dsssb.delhi.gov.in |
DSSSB Teacher Vacancy 2025 Post Details
इस भर्ती के अंतर्गत दिल्ली के सरकारी स्कूलों में विभिन्न शिक्षक पदों के लिए भर्तियां हो सकती हैं। संभावित पद निम्नलिखित हो सकते हैं:
- प्राथमिक शिक्षक (PRT) – कक्षा 1 से 5 तक
- प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) – कक्षा 6 से 10 तक
- स्नातकोत्तर शिक्षक (PGT) – कक्षा 11 और 12 के लिए
- विशेष शिक्षक – दिव्यांग छात्रों के लिए विशेष शिक्षण
- ड्राइंग और म्यूजिक टीचर
DSSSB Teacher Vacancy 2025 Education
हर पद के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता हो सकती है। पिछले भर्तियों के आधार पर संभावित योग्यता निम्नलिखित हो सकती है:
प्राथमिक शिक्षक (PRT): 12वीं पास न्यूनतम 50% अंकों के साथ के साथ D.El.Ed (डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन) या B.El.Ed (बैचलर इन एलीमेंट्री एजुकेशन) होना अनिवार्य हो सकता है। इसके अलावा CTET (केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा) उत्तीर्ण होना जरूरी होगा।
प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT): स्नातक डिग्री संबंधित विषय में न्यूनतम 50% अंकों के साथ B.Ed (बैचलर ऑफ एजुकेशन) डिग्री अनिवार्य हो सकती है। इसके अलावा CTET उत्तीर्ण होना जरूरी होगा।
स्नातकोत्तर शिक्षक (PGT): इस पद के लिए संबंधित विषय में मास्टर डिग्री न्यूनतम 50% अंकों के साथ या B.Ed डिग्री अनिवार्य होगा।
विशेष शिक्षक: विशेष शिक्षा में डिप्लोमा या डिग्री इसके अलावा RCI (Rehabilitation Council of India) से मान्यता प्राप्त प्रमाणपत्र होना अनिवार्य होगा।
DSSSB Teacher Vacancy 2025 Age Limit
DSSSB शिक्षक भर्ती 2025 के तहत विभिन्न शिक्षकीय पदों के लिए आयु सीमा निर्धारित की जाएगी। प्राथमिक शिक्षक (PRT) पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष होगी जबकि प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) पद के लिए यह सीमा 32 वर्ष निर्धारित की गई है।
स्नातकोत्तर शिक्षक (PGT) के लिए अधिकतम आयु 36 वर्ष होगी और विशेष शिक्षक पद के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 40 वर्ष तक हो सकती है।
सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। हालांकि आयुसीमा के बारे में सटीक जानकारी नोटिफिकेशन जारी होने के बाद पता चलेगी।
DSSSB Teacher Vacancy 2025 Application Fees
DSSSB शिक्षक भर्ती 2025 के लिए आवेदन शुल्क की सटीक जानकारी आधिकारिक अधिसूचना जारी होने के बाद ही उपलब्ध होगी। हालांकि पिछले वर्षों की भर्तियों को ध्यान में रखते हुए अनुमानित आवेदन शुल्क निर्धारित किया जा सकता है।
सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क संभावित रूप से 100 रूपये हो सकता है जबकि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), महिला उम्मीदवारों और दिव्यांग व्यक्तियों के लिए आवेदन निशुल्क रहने की संभावना है।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाली अधिसूचना का इंतजार करें और नवीनतम जानकारी प्राप्त करें।
DSSSB Teacher Vacancy 2025 Selection Process
DSSSB शिक्षक भर्ती 2025 के अंतर्गत उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर हो सकता है:
लिखित परीक्षा: बहुविकल्पीय प्रश्न आधारित परीक्षा या विषयगत ज्ञान, शिक्षण पद्धति, करंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान और तर्कशक्ति पर आधारित प्रश्न पूछे जा सकते है।
मेरिट लिस्ट: लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी।
दस्तावेज़ सत्यापन: चयनित उम्मीदवारों के दस्तावेज़ों की जांच की जाएगी।
फाइनल सेलेक्शन: सभी प्रक्रियाओं के सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद अंतिम नियुक्ति पत्र जारी किया जाएगा।
DSSSB Teacher Vacancy 2025 Important Document
आवेदन के दौरान निम्नलिखित दस्तावेज़ों की आवश्यकता होगी:
- 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
- स्नातक/मास्टर डिग्री की प्रमाणपत्र
- B.Ed/D.El.Ed प्रमाणपत्र
- CTET प्रमाणपत्र
- आधार कार्ड या कोई अन्य सरकारी पहचान पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर
- जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- दिव्यांग प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
DSSSB Teacher Vacancy 2025 Apply Online Process
DSSSB शिक्षक भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। संभावित आवेदन प्रक्रिया इस प्रकार होगी:
आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट https://dsssb.delhi.gov.in पर जाएं।
रजिस्ट्रेशन करें: नई भर्ती के लिए अपनी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर का उपयोग करके पंजीकरण करें।
लॉगिन करें: पंजीकरण के बाद अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉगिन करें।
आवेदन पत्र भरें: आवश्यक जानकारी भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
आवेदन शुल्क का भुगतान करें: (यदि लागू हो)
फॉर्म सबमिट करें: आवेदन फॉर्म को अंतिम रूप से जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसकी प्रति डाउनलोड करें।
DSSSB Teacher Vacancy 2025 Important Date
चूंकि आधिकारिक अधिसूचना अभी जारी नहीं हुई है, इसलिए यह संभावित तिथियां अनुमानित हैं:
- आधिकारिक अधिसूचना जारी होने की तिथि: जल्द घोषित की जाएगी
- ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि: अनुमानित रूप से अप्रैल या मई 2025
- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: अधिसूचना जारी होने के बाद अपडेट किया जाएगा
- लिखित परीक्षा तिथि: अनुमानित रूप से 2025 के मध्य में
DSSSB शिक्षक भर्ती 2025 उन उम्मीदवारों के लिए एक शानदार अवसर है जो दिल्ली के सरकारी स्कूलों में स्थाई शिक्षक बनने की इच्छा रखते हैं। यदि आप इस भर्ती के लिए योग्य हैं तो अपनी तैयारी जल्द शुरू करें और नियमित रूप से DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें। जैसे ही आधिकारिक अधिसूचना जारी होगी आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
DSSSB Teacher Vacancy 2025 Important Link
अगर आप सरकारी भर्तियों से जुड़ी ताज़ा जानकारी सबसे पहले पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp और Telegram ग्रुप से जुड़ें। यहां आपको नवीनतम नौकरियों, एडमिट कार्ड, रिजल्ट, सिलेबस और अन्य अपडेट की पूरी जानकारी मिलेगी।