Bihar Tola Sevak Vacancy 2025: अगर आप बिहार राज्य से हैं और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की इच्छा रखते हैं तो यह खबर आपके लिए किसी तोहफे से कम नहीं। बिहार सरकार ने एक नई पहल की घोषणा की है जिसके तहत राज्य के शैक्षिक रूप से पिछड़े और ग्रामीण क्षेत्रों में टोला सेवक यानी शिक्षा सेवक की भर्ती की जाएगी।
दरअसल असल बिहार सरकार द्वारा शिक्षक सेवक यानी की टोला सेवक के पदों पर भर्ती की जा रही है। इस भर्ती से जुड़ा नोटिफिकेशन भी जारी हो चूका है। जिसमे बताया गया है की 2875 पदों पर टोला सेवक भर्ती होगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार को इस भर्ती के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा।
इस भर्ती में 10वीं पास उम्मीदवार शामिल हो सकते है। बात करें आवेदन की तो जहां सर्वे पूरा हो चुका है वहां चयन की अंतिम तिथि 15 जून और जहां सर्वे अधूरा है वहां चयन की आखिरी तिथि 30 जून 2025 तय की गई है।
Bihar Tola Sevak Vacancy 2025 Overview
भर्ती का नाम | बिहार टोला सेवक भर्ती 2025 |
कुल पद | 2,578 पद |
योग्यता | न्यूनतम 10वीं पास |
आयु सीमा | 18 से 45 वर्ष |
आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन |
चयन प्रक्रिया | मेरिट लिस्ट के आधार पर |
प्राथमिक जिले | दलित, महादलित व अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्र |
Bihar Tola Sevak Vacancy 2025 Important Date
क्र.सं. | विवरण | निर्धारित तिथि |
1 | प्रखंडवार नामों की सूची तैयार करने की आखिरी तारीख | 15 अप्रैल 2025 |
2 | रिक्त पदों का निर्धारण | 25 अप्रैल 2025 |
3 | नियोजन समिति का गठन | 30 अप्रैल 2025 |
4 | भर्ती विज्ञापन जारी करने की तिथि | 5 मई 2025 |
5 | आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि | 20 मई 2025 |
6 | प्रारंभिक मेधा सूची तैयार करने की तिथि | 23 मई 2025 |
7 | आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि | 5 जून 2025 |
8 | अंतिम मेधा सूची प्रकाशित करने की तिथि | 10 जून 2025 |
9 | चयन सूची का अनुमोदन | 15 जून 2025 |
10 | प्रशिक्षण हेतु सूची का हस्तांतरण | 20 जून 2025 |
11 | प्रशिक्षण व नियुक्ति पत्र का वितरण | 30 जून 2025 |
12 | चयन की अंतिम तिथि (जहां सर्वे पूर्ण है) | 15 जून 2025 |
13 | चयन की अंतिम तिथि (जहां सर्वे अधूरा है) | 30 जून 2025 |
Bihar Tola Sevak Vacancy 2025 post Details
इस वर्ष बिहार सरकार ने बिहार टोला सेवक भर्ती 2025 के तहत कुल 2,578 पदों पर नियुक्तियां करने की योजना बनाई है। यह भर्ती राज्य के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों में की जाएगी जहां शिक्षा सेवकों की कमी महसूस की जा रही है।

इन 2,578 पदों का वितरण राज्य के विभिन्न जिलों और प्रखंडों के हिसाब से किया जाएगा विशेष रूप से उन क्षेत्रों में जहां शिक्षा के क्षेत्र में सुधार की आवश्यकता है। सरकार का उद्देश्य उन इलाकों में शिक्षा सेवकों की नियुक्ति करना है जहां दलित, महादलित, अल्पसंख्यक और अति पिछड़े वर्गों की संख्या अधिक है।
Bihar Tola Sevak Vacancy 2025 Eligibility
आवेदन करने के लिए बिहार राज्य का स्थायी निवासी होना आवश्यक है। इसका प्रमाण देने के लिए उन्हें निवास प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।
इस भर्ती के तहत नियुक्तियां सिर्फ उन्हीं पंचायतों और प्रखंडों में की जाएंगी जहां टोला सेवक की आवश्यकता है। इसलिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को उसी पंचायत या प्रखंड से संबंधित होना चाहिए जिसमें पद खाली है।
Bihar Tola Sevak Vacancy 2025 Educational Qualification
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को 10वीं कक्षा (मैट्रिक) उत्तीर्ण होना आवश्यक है। यदि आप सिर्फ 10वीं पास है और एक अच्छी नौकरी की चाह रखते है तो यह भर्ती आपके लिए बेस्ट है।
Bihar Tola Sevak Vacancy 2025 Age Limit
बात की जाए आयुसीमा की तो उम्मीदवार की आयु न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा आयु सीमा में कोई विशेष छूट नहीं दी गई है अत: सभी अभ्यर्थियों को इसी आयु सीमा के भीतर आवेदन करना होगा।
Bihar Tola Sevak Vacancy 2025 Salary
Bihar Tola Sevak Bharti 2025 के तहत चयनित उम्मीदवारों को अब 22,000 रूपये प्रति माह का वेतन मिलेगा जो पहले 11,000 रूपये था। यानी की अब पहले के मुकाबले वेतन दुगुना हो चूका है।
Bihar Tola Sevak Vacancy 2025 Important Document
- आधार कार्ड की कॉपी
- 10वीं कक्षा की अंकसूची और प्रमाणपत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक पासबुक की कॉपी
- मोबाइल नंबर और वैध ईमेल आईडी
Bihar Tola Sevak Bharti 2025 Offline Apply process
Bihar Tola Sevak Bharti 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑफलाइन है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को सबसे पहले संबंधित प्रखंड शिक्षा कार्यालय या विद्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त करना होगा।
इसके बाद उम्मीदवार को आवेदन पत्र में अपनी जानकारी सही से भरनी होगी और उसमें हाल की पासपोर्ट साइज फोटो भी लगानी होगी।
आवेदन पत्र भरने के बा, उम्मीदवार को सभी जरूरी दस्तावेजों की स्वप्रमाणित फोटोकॉपी (जैसे आधार कार्ड, 10वीं की मार्कशीट, निवास प्रमाण पत्र, आदि) आवेदन पत्र के साथ संलग्न करनी होगी।
इसके बाद पूरी जानकारी और दस्तावेज़ों के साथ आवेदन पत्र को निर्धारित समय सीमा में विद्यालय या प्रखंड शिक्षा कार्यालय में जमा करना होगा।
Bihar Tola Sevak Vacancy 2025 Important Link
सभी जिलों के लिए डायरेक्ट लिंक | CLICK HERE |
आधिकारिक Notification Download करें | CLICK HERE |
बिहार टोला सेवक फॉर्म (PDF) डाउनलोड करें | CLICK HERE |
मार्गदर्शिका 2025 नया नोटिस | CLICK HERE |
अगर आप सरकारी भर्तियों से जुड़ी ताज़ा जानकारी सबसे पहले पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp और Telegram ग्रुप से जुड़ें। यहां आपको नवीनतम नौकरियों, एडमिट कार्ड, रिजल्ट, सिलेबस और अन्य अपडेट की पूरी जानकारी मिलेगी।